साथी

Friday, April 16, 2010

मुंबई : चेहरे

मुंबई : क्वीँस नेकलेस

Wednesday, April 14, 2010

नज़्मो-ग़ज़ल कहने का आसान तरीक़ा

सबसे पहले दर्द मेँ डूबे कुछ अल्फ़ाज़ चुनो,
फिर उन्हेँ ग़म की हरारत पे देर तक सेँको;
अनमने से रहो, रातें गुज़ारो आँखोँ मेँ,
करवटेँ यूँ लो के नीँद आए भी तो सो न सको।
उदास दिल, ज़ुबाँ गुमसुम मगर मुस्काते होँ लब,
नज़र मेँ ख़्वाब होँ ऐसे जो पूरे हो न सकेँ;
ये सलीका है क़ामयाब नज़्म कहने का।
बात आगे बढ़े, बढ़कर जुनूँ-फ़ितूर बने,
वक़्त समझो के आ रहा है ग़ज़ल कहने का।
दीवानापन अगर इतना बढ़े - सब तंज़ कसेँ,
यही अस्बाबो-हुनर है न ग़ज़ल कहने का...

Friday, April 9, 2010

मेरे मित्र : भूपेन्द्र सिँह


मेरे बरसोँ पुराने सखा भूपेँद्र, जिनसे शीघ्र ही आपको परिचित कराऊँगा। ठाकुर साहब मेँ ठकुरैती नहीँ मिलेगी, सहृदयता मेँ संतोँ को भी पीछे छोड़ देँ। समझ विद्वानोँ की और भोलापन बच्चोँ सा। लगन और नफ़ासत लखनऊ की, फक्कड़ी इलाहाबाद की, निवास मुंबई का और दिल मेँ प्यार सारे जहाँ का।

हमने हर शै कभी-कभी बेची (ग़ज़ल)

हमने सर बेचा कलम भी बेची
नौकरी क्या की-हर ख़ुशी बेची

लोग आवाज़ बेच देते हैं
हमने चुप रहके ख़ामुशी बेची

कलाकारों ने ज़िन्दगी बेची
बीमाकारों ने मौत भी बेची

बेचने वालों ने बेची दुनिया
और परलोक की गली बेची

दर्द बेचा हो या हँसी बेची
हमने हर शै कभी-कभी बेची

दोस्ती-सच-वफ़ा-ईमान-ख़ुलूस
दर्द-राहत-अना सभी बेची

बेचने से अगर बचा कुछ तो
हमने वो चीज़ क्यूँ नहीं बेची

Wednesday, April 7, 2010

नई रचना संगम तीरे पर

नई रचनाएँ http://sangam-teere.blogspot.com पर ही लगातार आती रहेंगी, जैसे अभी चल रहा है।