हमारे एक सहकर्मी आईएसबी हैदराबाद में एक सरकारी प्रायोजित सेमिनार से हाल ही में लौटे। हमने अपनी आदत से मजबूर, छेड़ा - "ज़रा ये समझाइएगा भाई! ये पी-पी-पी क्या है? बहुत सुन रहे हैं आजकल कि कई सरकारी प्रोजेक्ट यथा संभव पी-पी-पी मॉडेल के तहत क्रियान्वित किए जाएँगे।"
मैनेजमेण्ट में एक्सपर्ट लोगों की समितियाँ रेलवे में भी गठित हुई हैं, एक ज़ोनल नोडल अधिकारी भी नामित हुए हैं जो सिंगल-विण्डो के रूप में रेलवे और प्राइवेट पक्षों के बीच समन्वय कर सकेंगे।
चर्चा एक अन्य वरिष्ठ सहकर्मी के कक्ष में हो रही थी, दोपहर बाद के चायपानावकशान्तर्गत। वहाँ एक अन्य ज्ञानी सहकर्मी भी उपस्थित थे, जो प्रबन्धन-पाठशालाओं के सेमिनार-प्रेज़ेण्टेशन-केस स्टडी द्वारा मानवीय मस्तिष्क में ठेले जा रहे ज्ञान के बदले अनुभव की पाठशाला से व्यावहारिक जगत में निष्णात होने पर अधिक आस्था रखते हैं।
भाई साहब ने आईएसबी-पलट ज्ञान धैर्यपूर्वक सुना, सरकारी सर्कुलर जनित ज्ञान उनके पास भी था और अन्य लोगों के पास भी - जो चर्चित हुआ। अब भैया उवाच -"देखो! आप लोग दो मिनट हमारी भी सुनो।"
हम लोग उस प्रकार उनकी ओर अपने मन-बुद्धि-विचार केंद्रित कर के बैठ गए जैसे एकदा नैमिषारण्ये…
भाई साहब उवाच -
"देखो मान लो कि हम पॉलिटीशियन हैं। हिमान्शु जी ऐसे पढ़े लिखे आदमी हैं जो हमारे चुनाव में और सत्तासीन होने में प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से सहायक हुए हैं, और अभी आगे भी सहायक या घातक सिद्ध हो सकते हैं, परिस्थिति-जनित हमारे प्रति मोह या मोह-भंग के अनुसार। एतना त समझ गए न?"
हम सबने समवेत हुँकारी भरी।
"तो फिर क्या है? आगे तो सब किलियरै है भाई! अब हम इनसे पार्टनरशिप कर लेंगे, कि कैसे सरकारी-पंचायती-सार्वजनिक या पब्लिक सेक्टर के अन्तर्गत आने वाली चीज़ों का साझा हम कानूनी तौर पर इनसे इस तरह करें कि ये भी लाभान्वित हों और हम भी, और देश-जनता यही समझती रहे कि नए मॉडेल का मैनेजमेण्ट हो रहा है, और फ़ायदा जनता का होगा। समझे?"
कुछ-कुछ तो समझे थे, परन्तु हमने और जानने की जिज्ञासा प्रकट की।
"अरे ई वही है - पढ़ेलिखे-पैसेवाले की पॉलिटीशियन से पार्टनरशिप"
अब हमने पूछा - "तब तो चार 'पी' होने चाहिए थे न इसमें? पैसेवाले का 'पी' कहाँ गया?"
उत्तर मिला - "इसमें, बल्कि ऐसे हर मामले में पैसे वाला 'पी' साइलेण्ट रहता है। काहे से कि पैसा के बिना तो कुच्छो नहीं हो सकता, ऊ तो सबमें हइयै है। अलग से लिखना जरूरी नहीं है - न बोलना।"
एक और प्रश्न उछ्ला - "लेकिन ये पी-पी-पी ही क्यों? कुछ और नाम क्यों नहीं?"
गुरू हँसे। रुके, फिर हँसे, और बोले -"अगर इतना ही समझते होते तो तुम ही लोग न लग जाते पी-पी-पी में?
अरे भाई, जब ये सब कुछ पैसा के ही बारे में है, तो क्या ये पैसा, पैसा और पैसा समझ रहे हो?"
हमने फिर सहमति में गरदन हिलाई।
उन्होंने स्पष्ट किया - " नहीं भाई! पैसा तो साइलेण्ट है, वो प्रकट न हो जाए, इसीलिए पीपीपी - यानी पब्लिक के पैसे को पी, और पी के प्राइवेट बना, यहाँ तक कि पू्रा पैसा पी जा…"
"और हाँ, ऐसी कोई मीटिंग भी पिए बिना नहीं होती, सो पी, पी, और पी…"
अब तक कई अर्थ और उद्भासित होने लगे थे, सो हम धन्यवाद करते हुए निकल लिए उस बैठक से।
हम तो यही सोच रहे हैं कि पब्लिक का माल प्राइवेट बनाने के लिए पैसा चाहिए, सो है नहीं हमारे पास, इसलिए "पानी पी और पिला।"
आप इस "पी-पी-पी कोष" को और समृद्ध कर सकें तो आपका आभार…
यथासंभव यह ब्लॉग हिन्दी में, हिन्दी हेतु रहेगा। सर्च इंजनों या अन्य तकनीकी कारणों से कुछ कोटि-शब्द अंग्रेज़ी में भी हो सकते हैं। मूलत: यह एक इलाहाबादी ब्लॉग है उस संगम के तीर(तट) से, जिसमें पवित्र नदियों गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का मिलन होता है जो यहाँ की साहित्यिक-सांस्कृतिक अन्तर्धारा में प्रवाहित है।
साथी
Showing posts with label व्यंग्य. Show all posts
Showing posts with label व्यंग्य. Show all posts
Tuesday, June 8, 2010
Saturday, June 5, 2010
धुने गए पन्नालाल - गणतन्त्र दिवस की पूर्वसंध्या पर सच बोलकर
यह पुर्जी आज पड़ी मिली। जनवरी 26 को गणतंत्र दिवस का "दैनिक हिन्दुस्तान अख़बार" पढ़ने के बाद जो मन में आया, वहीं अख़बार पर टीप दिया। जब ब्लॉग पर आया फ़रवरी में, तब ये थोड़ा ही सोचा था कि इसे ब्लॉग पर ले जाना होगा। फिर जब ये मिला आज, तो थोड़ा सा श्रम करके उस अख़बार को भी ढूँढ निकाला, और स्कैन कर के ले आया हूँ।
अब अन्त में यह भी कि पुर्जी आज ही क्योंकर मिली ?
मैं अपना आवास बदल रहा हूँ। नये आवास में जाने के पहले सभी सामान सहेजने में उम्मीद है कि और भी बहुत सी खोई हुई चीज़ें मिलेंगी - और कई तो शायद ऐसी भी चीज़ें मिलें -जो खो गयीं यह बात भी हमें पता न हो।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------रचना से पूर्व यह ख़बर पढ़ें - 26 जनवरी 2010, दैनिक हिन्दुस्तान से-
| धुने गए पन्नालाल - सच बोलने पर |
जय हो!
तो सबकी जय बोलने के बाद पेश है अब यह हज़ल -
तो सबकी जय बोलने के बाद पेश है अब यह हज़ल -
मुँह पे सच बोलते हो पन्नालाल!
तुम निहायत "वही" हो पन्नालाल।
पिटके ख़ुद, आक़ा को भी पिटवाया
उससे नाराज़ क्यूँ थे पन्नालाल?
तुम जेहादी नहीं हो माना, पर
उससे कम भी नहीं हो पन्नालाल
जिसकी लाठी हो - सिर्फ़ भैंस नहीं,
अब है सब कुछ उसी का पन्नालाल
भ्रष्ट वो - भ्रष्ट को - जो भ्रष्ट कहे,
क्यूँ समझते नहीं हो पन्नालाल!
तुम इशारों की छोड़कर भाषा-
मराठी सीख लो न पन्नालाल
मैं भी सच बोलने को कहता हूँ-
अब किसी से न कहना पन्नालाल
तुमको चालाकी सिखाने मैं चला-
मैं भी कितना गधा हूँ पन्नालाल!
मुल्क़ आज़ाद लोकतन्त्र सही,
यहाँ गणतन्त्र भी है पन्नालाल
तुम निहायत "वही" हो पन्नालाल।
पिटके ख़ुद, आक़ा को भी पिटवाया
उससे नाराज़ क्यूँ थे पन्नालाल?
तुम जेहादी नहीं हो माना, पर
उससे कम भी नहीं हो पन्नालाल
जिसकी लाठी हो - सिर्फ़ भैंस नहीं,
अब है सब कुछ उसी का पन्नालाल
भ्रष्ट वो - भ्रष्ट को - जो भ्रष्ट कहे,
क्यूँ समझते नहीं हो पन्नालाल!
तुम इशारों की छोड़कर भाषा-
मराठी सीख लो न पन्नालाल
मैं भी सच बोलने को कहता हूँ-
अब किसी से न कहना पन्नालाल
तुमको चालाकी सिखाने मैं चला-
मैं भी कितना गधा हूँ पन्नालाल!
मुल्क़ आज़ाद लोकतन्त्र सही,
यहाँ गणतन्त्र भी है पन्नालाल
Thursday, April 29, 2010
साहित्य, खम्बे और वफ़ादारी
आज जो समीर 'लाल' जी ने उड़नतश्तरी पर सर्रर्रर्रर्राते हुए हमारी इज़्ज़त बढ़ाई है, अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट में हमारा ज़िक्र किया है और उस पर सैकड़ों टिप्पणी आ रही हैं धकाधक, उसके लिए हम शुक्रिया 'अदा' करना चाहते थे, मगर जी भर के कर नहीं सके, सो छोटी टीप दे के चले आए।
आपने समीर लाल जी की पोस्ट पढ़ी आज, खम्बे वाली?वैसे तो हम पूरी बात वहीं टिपिया देते हैं, मगर आज मजबूरी है। अब खम्बे से सीधा रिश्ता है कुत्तों का, मगर पता नहीं पुरनिए क्यों हर बार खम्बों का ज़िक्र आते ही बिल्ली ढूँढने लगते हैं। अब खम्बा कुत्ते का, और ज़िक्र बिल्ली का, तो नोच-खसोट तो मचनी ही है।
ऐसा लगता है जैसे वफ़ादारी के ऊपर ईर्ष्या को तरजीह देते रहे हों ये पुरखे।
समीर जी बिजली ला रहे थे, हम ने कमेण्ट मारा - झूठ मूठ में बिजली जाने की धमकी दी, और बिजली चली गयी। गयी तो अब तो लिख के रखे ले रहे हैं, अपनी पोस्ट पर ही ठेल देंगे, क्योंकि समीर जी के हियाँ तो टिपियाने की ठेला-ठेली मची होगी।
अब देख लीजिए, हम भी पुराने ब्लागिए हो चुके हैं। करीब एक-बटा-छ्ह साल से हैं हियाँ यानी एक ॠतु बीत गयी बिलगते-बिलगते।
तो हम आए हैं बिलगने के खेल में, मगर जिसकी तरफ़ जाते हैं एक न एक खम्बे का इश्तेहार लगा मिलता है। तीसरा, चौथा, पाँचवाँ तक तो हमीं देख आए हैं। बड़ी भीड़ भी है। खम्बे का बड़ा महत्व है इस ब्लॉग की दुनिया में।
बिजली का भी है, भले ही थोड़ी देर उसके बिना चल जाय।
अब इतने ज्ञानी पुरुष हैं समीर जी सो वही देख पाए, खम्बे, बिजली और वफ़ादारी का परस्पर संबंध। बाकी दुम हमारा ज़ाती मामला है, सो उसके बारे में उन्होंने लिहाज़ रखा और कुछ नहीं बोले।
वैसे हम अभी ठीक से समझ नहीं पाए हैं कि समीर लाल जी 'लेखा सलाहकार' हैं या 'अर्थ सलाहकार'। हमें तो दोनों लगते हैं, काहे से कि उनके लेखे में अर्थ भी रहता है।
बाक़ी लोगों को उनकी बात में पॉज़िटिव नज़र आता है - थिंकिंग या एटीट्यूड जो भी नज़र आता है, मगर हमें तो आजतक यही समझ में आया है कि हे ईश्वर! किसी भी तरह के टेस्ट में कोई 'पॉज़िटिव' ना निकले! नहीं तो बड़ा सदमा लगता है, चाहे मलेरिया हो चाहे लवेरिया।
मगर उनकी जो सहृदयता है, निकटता है, जो लगाव है हमसे, वो ज़रूर समझ गए हैं हम थोड़ा-थोड़ा। बड़ा नज़दीकी मामला निकला हमारा उनका।
वो जबलपुरी, हम कानपुरी।
वो लेखक 'गोरखपुरी', हम शायर 'इलाहाबादी'।
वो चच्चा का सामान आजकल बज़ पे ला रहे हैं, हम चच्चा के लिए च्-च् कर रहे हैं।
(चाहते तो थे चा-चा-चा करना, मगर अब नहीं करेंगे क्योंकि पद्मसिंह पुलिसिया गए हैं, राजीव ई-गुरू को दू ठो लाफ़ा लगाने की सिफ़ारिश लिए घूम रहे हैं और रिमाण्ड माँगे मिल नहीं रही)
उधर समीर जी साहित्यकारों का ज़िक्र कर रहे हैं, इधर हम वफ़ादारी दिखाने की फ़िक्र कर रहे हैं।
वो एमपी, हम यूपी।
वो ज़मींदार, हम पट्टीदार।
वो मालिक, हम पट्टेदार।
वो अर्थ-सलाहकार, हम व्यर्थ-सलाहकार…
चाहिए सलाह किसी को?

Thursday, April 22, 2010
सभा
सभा चल रही है। धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र, रंगभेद जैसे मुद्दोँ पर विचार नहीँ होगा।
दहेज, आतंकवाद, कन्या-भ्रूण हत्या, घोटाले, आईपीएल, सानिया-शोएब, नोट-वोट-माला और आरक्षण आदि पर आदमीपन नहीँ दिखाया जाएगा। दुम का प्रयोग सामाजिक स्तर पर नहीँ, निजी तात्कालिक ज़रूरतोँ को स्वतः निपटाने हेतु किया जा सकता है।
बुनियादी मुद्दोँ जैसे भूख, आवास आदि पर प्रयास जारी रहेँगे, चर्चाएँ व सभाएँ नहीँ की जाएँगी।
मतभेद की दशा मेँ निपटारा कोने मेँ नहीँ, खुले मैदान मेँ होगा-और बीच मेँ कोई नहीँ आएगा। अभी सामूहिक स्वल्पाहार पर संगठन को मज़बूत करने के लिए कार्यकर्ता जुटे रहेँगे।

Monday, April 5, 2010
ब्लॉगियाने की बीमारी
ब्लॉगियाना एक बीमारी है। स्वाइन फ़्लू से भी बड़ी।
स्वाइन फ़्लू से डरने का नहीं, लड़ने का। सफ़ाई रखने से आप इसे रोक सकते हैं।
ब्लॉगियों से लड़ने का नहीं, डरने का। लड़ने की कोशिश करी तो यही बूँक देंगे।
एच आई वी की जाँच होती है, एड्स का दिवस मनाया जाता है। ब्लॉगियाने में बड़ी आँच होती है और दिवस ये जब चाहे मना लेते हैं।
बाकी लोग साल में एकाध बार होली-ईद मिलन करते हैं, ब्लॉगिये जब देखो तब, जहाँ देखो तहाँ मिलन करते रहते हैं।
छूने से एड्स नहीं फैलता, प्यार फैलता है; ब्लॉगियाने की बीमारी बिना छुए भी फैलती है। और फैलने की गति भी कितनी – प्रकाश की गति से – इलेक्ट्रॉन की गति से।
मन का मैल साफ़ करना आसान नहीं, मगर मेल से ब्लॉगिया देना बहुत ही आसान है।
दरअसल भारत की जनता मरी जा रही है कि कोई तो सुने उसकी। जिसे देखो, जहाँ देखो, बतियाने को तैयार खड़ा है। बोलने को, नारे लगाने को, शिकायत करने को। कोई जब नहीं सुनता तो भगवान को सुना लेते हैं। चिल्ला-चिल्ला कर, गा-गा कर। रात-रात भर जगा कर। जो इस सबसे भी शान्ति नहीं पाते वो ब्लॉगियाने लगते हैं।
पर यह रोग अब दुनिया भर में बुरी तरह फैल चुका है।
दर-अस्ल अपनी शान्ति पाने के लिए ज़रूरी है कि दूसरों को शान्ति न मिलने दी जाए।
इसीलिए, ब्लॉगियाने वाले दूसरे का लिखा पढ़ते नहीं मगर टिप्पणी ज़रूर देते हैं, वर्ना उनको ख़ुद टिप्पणी कैसे मिलेगी। और अगर एक संत-महंत ने अपनी टिप्पणी दी तो बाक़ी भी हुआ-हुआ करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगते हैं। "…तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं" के अन्दाज़ में।
टिप्पणी को आप ब्लॉगियों का रक्तदान ही समझिए।
आम तौर पर ये हिंसक नहीं होते। धरना-प्रदर्शन भी नहीं करते। किसी बात पर बहस करना तो इन्हें स्वीकार ही नहीं होता। इस तरह की फ़िज़ूल बातों में वक़्त ज़ाया नहीं करते। अगर इतना ही अवसर मिले तो एक पोस्ट और लिखना पसन्द करते हैं ये।
इस बीमारी के दौरे सिर्फ़ तब तक रुके रहते हैं जब तक ये ब्लॉगर मीट में शामिल रहें। ख़तरनाक स्टेज आने पर ये कहीं से भी, मोबाइल से भी फ़ोटो, टिप्पणी, वीडियो, ऑडियो की ठेला-ठाली मचाए रहते हैं।
घर वालों की नज़र में तो उन्हें जैसे कोई नज़र ही लगी होती है। घर पर लोग समझने लगते हैं कि इस आदमी से अब कोई उम्मीद रखना बेकार है। बाहर वाले भी खूब समझते हैं ब्लॉगियों को कि कोई काम निकालना हो इस आदमी से तो लगतार चार-पाँच दिन रोज़ाना एक-दो टिप्पणी गेर दो, फिर काम कहो- उम्मीद रखो, हो जाएगा।
ज़बानी तारीफ़ की ये "कॉग्निज़ेंस" नहीं लेते।
"जो ब्लॉग पर ही ना दिखे, फिर वो टिप्पणी क्या है?"
टिप्पणी में ये अच्छा-बुरा, अपना-पराया नहीं देखते। गिनती करते हैं। सिर्फ़ "लाजवाब", "उत्तम", "बेहतरीन", "आभार" या फिर "nice " भी चलेगा।
आप समझ तो रहे हैं न?

Friday, April 2, 2010
कोंहड़े आगे हाय टमाटर यही कहानी
ज्ञानदत्त जी के कोंहड़े की जवानी को देखकर हमारे टमाटर को उसकी जवानी असमय ही छोड़ गई। देखिए तो ज़रा कैसा मुँह निकल आया बेचारे का…
ज़माना ही ऐसा है कि कोंहड़ों के आगे टमाटरों की यही नियति हो गई है…
मीर तक़ी 'मीर' ने ये शेर लगता है ऐसे ही किसी टमाटर की सोहबत में कहा होगा -
"यूँही शेवा नहीं कज़ी अपना
यार जी टेढ़े-बाँके हम भी हैं"
शेवा=शारीरिक गठन, ढाँचा…बोले तो चेसिस (शैसी…शुद्धता से)
Wednesday, March 31, 2010
अपठनीयता और हम
डॉ0 जगदीश गुप्त कहा करते थे - "कवि वही जो अकथनीय कहे"
हमें कुछ गड़बड़ प्रेरणा मिल गई लगता है, सो हम समझे बिलागर वही जो अपठनीय लिखे।
बस इसीलिए गड़बड़ा रहे हैं, बड़बड़ा रहे हैं…
* * * * * * * * *
"यक्षत्व" लगता है "बुद्धत्व" की ओर पहला कदम है।
लगता है कि "यक्षत्व" में बड़ा तत्व है,
अधिक यक्षत्व प्राप्त ही "बोधिसत्व" है…
नहीं, ऐसा है कि जिसे प्रश्न मिले, उत्तर नहीं - उसमें तो "यक्षत्व"
जिसे उत्तर भी मिल गए - वही बना "बोधिसत्व"
* * * * * *
बात में है थोड़ा "गूढ़त्व"
बढ़ाता है "मूढ़त्व"
* * *
पहले जब "छाया" प्रति नहीं होती थी
(तब "छाया" मन को छूती थी, गिरजाकुमार माथुर परेशान थे बिचारे, मना करते रहते थे कि छूना नहीं - छूना नहीं - मन को। ये बात सोचने की है कि आज क्या वो अस्पृश्यता के अपराध में धरे जाते या नहीं? वैसे भी "छाया" तो फ़ीमेल हुई, सो दो-दो एक्ट लगते उनके खिलाफ़। अरे हम कहाँ बहक गए? वापस पोस्ट पर चलें)
हाँ तो जब छायाप्रति नहीं होती थी, तब भी प्रमाणित प्रतिलिपि होती थी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की। उसे राजपत्रित अधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर के तले प्रमाणित किया जाता था, ताकि मूल दस्तावेजों की प्रामाणिकता जाँचने तक इन्हें आधिकारिक माना जाए।
(अब आजकल जो सुविधा और संभावना का युग है उसमें आप मूल प्रमाणपत्र भी तीन-चार बनवा लें तो हम क्या करें? मगर तब ऐसा ही था।)
तो उसमें प्रमाणपत्र की जो हस्तलिखित या टंकित प्रति तैयार की जाती थी उसमें मूल हस्ताक्षर की नकल तो उतार नहीं सकते थे, (कहा न, ये तब की बात है, आजकल की नहीं! समझा करो यार) तो उसकी जगह लिखा जाता था "अपठनीय" या "अपठित"।
बोले तो "इल्लेजिबुल" अंगरेज़ी में। (इल्लेजिटिमेट नहीं, कहा न ये तब की बात है,…फिर वही…)
तो मतलब समझे आप?
यानी कि जो सबसे महत्वपूर्ण चीज़ थी उस दस्तावेज में, वही अपठनीय।
इस से यह भी आसानी से समझा जा सकता है कि जो जितना अपठनीय, उतना महत्वपूर्ण।
* * *
हो सकता है गुप्त जी ने "अकथनीयता" वाली बात की इंस्पिरेशन (अब बड़े लोग ये सटही प्रेरणा आदि थोड़े ही लेते होंगे) भी ऐसी ही अपठनीयता से ली हो!
सो हम भी कभी-कभार अपठनीय होते रहेंगे, ऐसा सोचा है।
फ़ुटनोट- सबसे ज़रूरी, सबसे काम की बात फ़ुटनोट में या हाशिए पर ही लिखी जाती है। काम ज़्यादा करने वाले आदमी भी हाशिए…छोड़िए, हम कह ये रहे थे कि छायाप्रति न हो पाने के दौर में काग़ज़ की बर्बादी कम होती थी और काग़ज़ खर्च भी कम जीएसएम का होता था, कई-कई प्रतियाँ जो टाइप करनी पड़ती थीं, कार्बनपेपर लगाकर।
तब प्रवीण पाण्डेय के 37 पेड़ बचे रहते थे और होली में पेड़ ज़्यादा जलाए जाते थे बनिस्बत टायरों के या काग़ज़ बनाने पर पेड़ों के खर्च से। यानी काग़ज़ की क़श्ती, काग़ज़ के फूल, काग़ज़ के शेरों के बदले केवट की क़श्ती, टेसू-गुलाब और शायरी के ही नहीं असली शेरों का ज़माना था।
फ़ुटनोट का फ़ुटनोट - पिछ्ले नवरात्रि के दौरान अधिकांश चित्र माता दुर्गा जी के जो दिखे, उनमें उनका वाहन बाघ चित्रित था, शेर नहीं। कल को 1411 बचे बाघ…माता वाहन न बदल लें कहीं।Monday, March 29, 2010
आपबीती : ब्लॉगरी
जो आपको बताने का वादा किया था कि गड़बड़ क्या हुई, क्या बीती हम पे ब्लॉगियाने के चक्कर में, वही किस्तों में बयान कर रहा हूँ। भई बीती भी तो किस्तों में ही है -
स्वर में गंभीरता उड़ेलते हुए देवी जी ने पूछा - "घर में कम्प्यूटर पर ये क्या करते रहते हो आजकल?"
उत्तर में मैंने क़बूला - "ब्लॉगरी सीख रहा हूँ।"
"तो ऑफ़िस में दिन भर क्या करते रहते हो?"
"जल्दी ही सीख जाऊँगा तो फिर इतना वक़्त नहीं लगाया करूँगा"
"ठीक है"
* * * * * * * * *
इस सम्वाद को भी एक महीना होने को आया। हालात सुधरने के बदले बिगड़ ही रहे हैं। देवी एक तो पहले ही रुष्ट, उनके हिस्से का समय अब कम्प्यूटर पर जो जाने लगा। निगहबानी शुरू हो गई कि आख़िर ऐसा क्या चक्कर है? क्या है जो लत जैसा पकड़ रहा है? एकाएक आ-आकर पीछे से देखा जाता था कि स्क्रीन से ही कोई क्लू मिले। दूसरे किस्मत से उन्होंने जब देखना चाहा, कुछ न कुछ गड़बड़ मिला। अगर सुरागरसी के लिए बच्चों की मदद ली होती, तो शायद बात कुछ सँभल भी जाती, मगर यहाँ तो सारी करमचन्दई भी मैडम ख़ुद कर रही थीं।
परसों से मामला और बिगड़ा।
इधर मैंने एक बढ़िया ब्लॉग फ़ॉलो करने की कार्यवाही पूरी की, चटका लगाया और मैडम तब तक पीछे आकर खड़ी हो गईं - "आजकल बड़ी मेहनत पड़ रही है - ऑफ़िस से आते ही फिर जुट जाते हो"
इससे पहले कि मैं उनकी अनपेक्षित सदाशयता का आभार प्रकट करता, स्क्रीन पर ब्लॉगर बाबा उवाच - "अब आप सफलतापूर्वक कुमारी …देवी का अनुसरण कर रहे हैं" उन्होंने पढ़ना शुरू कर दिया था। क्या करें अब?
ब्लॉग का शीर्षक कुछ और है, मगर ब्लॉगर पर लोगों ने दर्ज अपने नाम से कर रखा है, सो हमने ये तो सोचा ही नहीं था कि ब्लॉग के बदले ब्लॉगर का नाम ही आ जाएगा। हिन्दी में अनुसरण करने का अर्थ तो वही है जो अंग्रेज़ी में फ़ॉलो करने का, पर संस्कृति के फ़र्क से अनर्थ क्या-क्या हो सकते हैं! तो इस हिसाब से तो हम कई कुमारी और कई श्रीमती का अनुसरण करते पाए जा सकते हैं।
पूछा गया कि ये सब किस के चक्कर में पड़ कर सीखा है? तो गुरू ज्ञानदत्त पाण्डेय जी का नाम लेना ही पड़ा हमको। उन्होंने थोड़ा धीरज रखा और हमसे कहा कि ज़रा उनकी भी "हलचल" दिखाओ। बस फिर क्या था, साँस में साँस आई और हमारी उँगलियों ने तुरन्त हलचल दिखाई।
मगर गुरूजी को भी आज ही त्रासदी का फ़लसफ़ा छापना था -
"मेरे जीवन की त्रासदी यह नहीं है कि मैं बेइमान या कुटिल हूं। मेरी त्रासदी यह भी नहीं है कि मैं जानबूझ कर आसुरी सम्पद अपने में विकसित करना चाहता हूं। मेरी त्रासदी यह है कि मैं सही आचार-विचार-व्यवहार जानता हूं, पर फिर भी वह सब नहीं करता जो करना चाहिये।"
और हमारी त्रासदी? भवानी उवाच - "तो ये ही गुरू हैं? चलो ये कम से कम मान तो रहे हैं साफ़-साफ़। तुम तो मानोगे भी नहीं।"
हड़बड़ी में हम भूल गए कि क्या करने जा रहे हैं - सो नाम ले बैठे उड़न तश्तरी का।
मैडम बोलीं "तो तुमको क्या बिलागिया के अब दूसरे ग्रह से संपर्क करना है?"
हम उन्हें यह बताने लगे कि नहीं-नहीं, समीर लाल जी एक बड़े प्रतिष्ठित ब्लॉगर हैं, बड़ी पूछ है उनकी, बड़े पहुँचे हुए हैं, लो ये उनका पेज देखो…और पेज खुला समीर लाल जी का…
सत्यानाश! हमें पहले ही समझना चाहिए था कि आज कनाडा में ही सही, है तो आदमी जबलपुरिया ही; कहाँ लाके मरवाया है बन्दे ने…! आज ही इन्हें ये वैराग्य व्यापना था…!
जो लिखा दिखा, उसमें से भी जो-जो बोल्ड में था - वही पढ़ लिया गृहलक्ष्मी जी ने। सो आप भी देखें कि क्या लिखा था -
"…निंदिया न आये-जिया घबराए……
…इंसान अध्यात्म की तरफ भागता है भयवश…
…आज मजबूरी है, पाप कर्मों के बोझ से खुद को अकेले में उबारना…
…अब तो एक चाहत और जुड़ गई कि किसी तरह नैय्या डूबने से बची रहे…
…खुद को कब नीचा दिखा सकते हैं खुद की नजरों में?…
…क्या पाप, क्या पुण्य, कैसा मुक्ति मार्ग?…"
मैडम बोलीं - "ये पहुँचे हुए तो लग ही रहे हैं। संगत ये कर रखी है, लड़के को क्या सिखाओगे? चलो और पेज खोलो"…
अविनाश वाचस्पति ने लिख रखा था "रम" के बारे में - कि "रम की मौजूदगी की बानगी देखिए- बेशरम में - धरम में - गरम में - मरम में - चलें पीनें!"
यानी…लगता है कि मुहूर्त ही खराब है आज…
अब कुछ बोलीं नहीं मैडम, घूरते हुए पैर पटक कर माता जी के कमरे में चली गईं।
हम समझ गए कि अब कुछ नहीं हो सकता। अब कोई ब्लॉग दिखाने या बज़-बज़ाने से फ़ायदा नहीं मगर फिर जब देखा कि मैडम संध्या-भ्रमणातुर हो रही हैं तो चुपचाप साथ निकल लिए। भ्रमणादि से निवृत्त हो आए, लौट कर वो किचेन में और हम चुपके से लैपटॉप पर फिर शुरू हुए।
फिर देखा बज़…तो अब तक ज्ञानदत्त पाण्डेय जी लिख चुके थे …लत के बारे में, और संदर्भ दे चुके थे समीर लाल जी का, पक्की कर चुके थे अविनाश वाचस्पति जी और ये सब देखते हुए हम अन्य बोलागीरों के बोल-वचन देखने निकल पड़े…
एक ब्लॉग पसन्द आया, फिर फ़ॉलो करने लगे कि मैडम चुपके से पीछे से कब देखने आ गयीं पता ही नहीं चला…
मामला इस बार और भी संगीन हो गया जब उन्होंने ये देखा कि अब हम पुरुषों का भी अनुसरण करने लगे हैं।
ज़्यादा कुछ नहीं कहा उन्होंने इस बार सिर्फ़ "थू-थू" करके चली गईं वहाँ से और बोलचाल बन्द कर दी। जाने क्या-क्या शिकायत तो माता जी से करेंगी…
मगर आज नाराज़ हैं सो माताजी के ही कमरे में सो रही हैं और हम मौक़ा पा कर फिर से जुटे हैं कि पूछ तो लें जनमत से और अपनी तकलीफ़ भी बता लें… अब क्या बताएँ - कैसा कैसा लगता है इस ब्लॉगियाने के चक्कर में पड़कर। आप ख़ुद समझदार हैं – बताएँ हम क्या करें, ब्लॉगरी छोड़ कर ख़ुद को "सुधार" लें, या फिर गुरू पाण्डेय जी के घर ले जा कर भाभी जी से समझवाएँ, या फिर…
अब हम कइसे - का करें? छुटती नहीं है काफ़िर ब्लागरी लगी हुई…
Wednesday, March 17, 2010
कोशिश
ये वो बकवास है जिसे पढ़कर आदरणीय ज्ञानदत्त पाण्डेय जी मुझे ब्लॉगरी में घसीट लाए। ये उसी भूमिका के साथ वैसे ही प्रस्तुत है-
ये मेरा हालिया दौर में ताज़ा-ताज़ा लेखन है जिससे अभी तक धुआँ उठ रहा है। अब आप इस फ़िक्र में मत पड़ जाइए कि-
देख तो दिल-कि-जाँ से उठता है
ये धुआँ-सा कहाँ से उठता है
भाई ये मेरे इस ‘अंश’ को लिखने या लिख डालने के पीछे सारी तोहमत, ज़िम्मेदारी या प्रेरणा, जो कुछ है सब कपिल भाई की वजह से। इस जोश से और इतना ठीक-ठाक लिख रहे हैं कि साथ निभाने को दो कदम चलना ही पड़ा। काव्य में पुराना हूँ मगर गद्य कभी लिखा नहीं सिवाय फ़ाइलों पर नोटिंग या परीक्षा में उत्तर के अलावा सो वही लिखने की कोशिश की है। कोशिश के सहारे शायद आगे ठीक भी लिखने लगूँ, इसी उम्मीद से लिखा और अब आपको भेज रहा हूँ “ताकि सनद रहे और वक़्त-ए-ज़रूरत काम आए”।
* * * * * * * * * * * *
आसान नहीं है लिखना, सोच-सोच कर। इसी से ब्लॉग लिखने की कोशिश नहीं कर रहा, कभी-कभी दिल में खयाल आने के बावज़ूद।
मगर जब से यह सोचना शुरू किया कि लिखना तो आसान ही है, मुश्किल तो सोचना है, तब से यह कठिनाई दूर हो गयी। अब सोचना तो मुझे पहले से ही आता है। यह खुशफ़हमी वैसे तो कई लोगों को होती है मगर मेरे बारे में मेरे अलावा और लोगों को भी है।
तो आसानी से यह माना जा सकता है कि मैं सोच तो पहले से ही लेता हूँ, अब समस्या सिर्फ़ लिखने की बची। जो सोचा उसके सही या गलत का विचार करना ज़रूरी नहीं क्योंकि सही और गलत की परिभाषा का खुद में सही या गलत होना ही तय नहीं है। तो सोच भी लिया और लिख भी लिया – यानी हो गये लिक्खाड़। यानी लिखाई न हुई, पहलवानी हो गयी!
मेरे एक परिचित हैं-बड़े विश्वास और आस्था से कहते हैं-“भई लिखते रहिए। रोज़ कुछ-न-कुछ लिखिए ज़रूर। मैं तो जिस दिन कम से कम चार-छ्ह पेज न लिख लूँ। मुझे नींद ही नहीं आती। लगता है कुछ खाली-खाली सा है। कुछ ‘मिस’ करने जैसा लगता है”।
गोया लिखना न हुआ – सुबह-शाम टहलना या बाबा रामदेव के तरह-तरह के प्राणायाम जैसा कुछ हो गया।
यानी मानसिक व्यायाम! वैसे मुझे भी इसमें कुछ-कुछ ‘मान’ और कुछ-कुछ ‘सिक’ जैसा लगता तो है।
अब मेरा खयाल ये है कि इनके लिए लिखना ‘क्रिएटिव’ कैसे हो सकता है? रचनात्मकता है तो इस लिखाई में, मगर 19वीं सदी की किसानी जैसी लगती है। अपना काम खेत तैयार करने, बीज बोने, खाद लगाने, निराई करने का। पानी बरसाना ऊपर वाले का-अल्ला मेघ दे! फिर लगान लेना ज़मींदार का, फसल कटवा लेना ज़मींदार का और कभी-कभी जलवा देना भी, नाराज़ होने पर। भूखे रह कर तरसना-तड़पना परिवार का, सूद पर पैसा देना साहूकार का और अगली फसल तक ज़िन्दा रह जाने पर फिर खेती करना फिर से मेरा। यानी काम का बँटवारा अच्छी तरह कर रखा था सभी भागीदारों ने।
मगर किसान हर हालत में खेती का काम रोज़ाना करता ही था – बिना ‘मूड’ होने या न होने की परवाह किए। तो ऐसी लिखाई की ही उम्मीद की जा सकती है ‘रोज़ कुछ पेज’ लिखने वाले की लिखाई में। बहुतायत से गद्यात्मकता की उम्मीद। शायद मेरी और उनकी सोच के फ़र्क की वजह भी यही है कि मुझे कविता की विधाओं से वैसा लगाव है जैसा उन्हें लेख, उपन्यास आदि से।
मगर ‘करत-करत अभ्यास के, जड़मति होत सुजान’। जिन की मति ‘जड़’ नहीं थी ओरिजिनली, उनके बारे में कहावत लागू है या नहीं यह किसी दानिश से पूछ्ना पड़ेगा। सो लगे हाथ यह भी पूछ लेंगे कि ‘मेघ दे’ का काम अल्ला मियाँ के भरोसे ही क्यों छोड़ा हुआ था इतने बरस तक भाई लोगों ने?
क्या दूसरे लोगों के धर्म में गरीब-ज़रूरतमन्दों के लिए पानी बरसाने की मनाही है? या फिर पानी बरसाने का काम अल्ला मियाँ का, बर्फ़ गिरवाने का जीसस क्राइस्ट का, पत्थर बरसाने का जेहोवा का, निहाल करने का वाहेगुरू का (चाहे अपनी गर्दन ही क्यों न कटवानी पड़ जाए) और हाथ-पे-हाथ रख के बैठे रहने का भरोसा देने का भगवान का – कुछ इस तरह बँटवारा है क्या कामों का ऊपर आस्मान में? यहाँ यह बात दर्ज करना मैं ज़रूरी समझता हूँ कि ये ख्यालात कम्यूनल क़तई न समझे जायँ, बस थोड़ा सा सोचने के तरीके का मामला है यहाँ।
यहीं यह भी साफ़ कर देना ज़रूरी है कि अगर ग़ौर से देखा जाय तो समझ में आता है कि जो जितना ज़्यादा नियम से, लगातार और बिना फल की परवाह किए काम किए जाता है, उसे समाज में उतना ही निचले दर्जे का समझा जाता है और जो जितना ज़्यादा अपने ‘मूड’ के वशीभूत होकर काम करे, उसका दर्ज़ा उतना ही ऊपर। क्या यही ईश्वरत्व की पहचान है? या साफ़ हिन्दी में कहें तो ‘ऐश्वर्य’ की?
यानी ‘मूड’ नहीं था तो पानी नहीं बरसाया और ‘मूड’ किया तो फागुन में भी बारिश-ओले! यानी और ज़्यादा मूड किया तो ओले-ओले! और उधर हमारे कपिल भाई की तितलियाँ - बेचारी फूल ढूँढती फिर रही हैं फागुन में। और फूल नहीं मिलते, डैमफूल भले बौराए-फगुनाए-वैलेण्टियाए घूम रहे हों।
और यहाँ बारिश-कोहरा और बाढ़ आ जाए तो ज़िम्मेदारी ‘ख़ान’ की? बेचारा पहले ही लोगों को नाम (सॉरी! नेम) बताता घूम रहा है और लोग हैं कि ध्यान ही नहीं देते; ‘ख़ान’ से इंस्पायर नहीं होते – ‘शाह-रुख़’ पर सारा अटेंशन है।
वैसे भी ‘ख़ान’ होने में रखा ही क्या है? किसी को ऑस्कर नहीं मिला, किसी को ऐश्वर्य…
वो भी सब के सब राजा(शाह) का मुँह (रुख़) देख रहे हैं, यह भी देख रहे रहे हैं कि बादशाह का अब क्या रुख़ है? वो ज़माने अब गए जब लोग डरे-डरे रहते थे कि जाने कब कोई जाने किधर से ‘ठाँ’ करे! अब तो ‘ठाँ’ करके गले से लग जाते हैं लोग। सबका ध्यान इसी पर है कि राजा साहब अब किधर को देख रहे (रुख़ कर रहे) हैं? भाई ‘शाहरुख़’ का मतलब ‘जड़’ मति से तो ‘शाह जैसे चेहरे वाला’ ही समझ पाते हैं लोग। तभी तो अभ्यास करत-करत, करत-करत, करत-करत…
‘हाँ’ समझ गए ना? ये आराम का मामला है। आराम क्लासेज़ का भी।
उधर भइया हैं कि जो अब भइया रहे नहीं, ‘पा’ बन गए हैं। मगर खुद नहीं बने, खुद तो खाली बोलते हैं ‘पा’ और बिटवा को ही बना दिया ‘पा’। जो दूसरा ‘पा’ था ना ‘पापा’ में, सुनते हैं इन्कमटैक्स वाले ले गए बकाया उगाही के तौर पर। कोई ये भी कह रहा था कि शायद इन्कमटैक्स से तो छूट गया था, मगर दूसरा ‘पा’ जो पापा से अलग होकर निकला (या शायद निकाल दिया गया) वही ‘अमर’ हो गया है। ये बचा हुआ पा भी अकेला रह जाने से अब आजकल काफ़ी ‘मुलायम’ है। सब माया का खेल है।
माया महा-ठगिनि हम…
और देखिए कि ऐसी बकवास…
बेसिर-पैर की, फिर भी आप यहाँ तक पढ़ गए। यानी काफ़ी खाली वक़्त है भाई लोग के पास। अगर इतना वक़्त कुछ सरकारी काम-काज करने या सुधारने में लगाया होता…
तो क्या…
तो उसका भी ऐसा ही बण्टाधार किया होता जैसा लिखने की विधा का, इस अपने और हमारे वक़्त का और दमाग़ का किया है। चलो अच्छा ही किया जो ये किया, वो नहीं किया।
अच्छा है दिल के पास रहे पासबान-ए अक़्ल
लेकिन कभी-कभी उसे तन्हा भी छोड़ दे

Friday, February 26, 2010
मौन
बचपन में सुना था कि-
"मौनम् स्वीकृतिलक्षणम्"
अर्थात् मौन को सहमति ही समझना चाहिए। यह ज्ञान अब पुराना पड़ गया।
अब मैं रोज़ कार्यालय में लगी इस सुभाषित पट्टिका को देखकर सोच में पड़ जाता हूँ। लगता है संदर्भ अलग रहा होगा बाबा बेन जॉनसन का, इस उवाच में।
एक वरिष्ठ ने समझाया भी कि-
"जहाँ कोई सुनने को तैयार ही न हो, पूर्वाग्रह से ग्रस्त हो, वहाँ कुछ बोलने से भी क्या और न बोलने से भी क्या? सिवाय ऊर्जा के अपव्यय के!"
अब और सोच में पड़े हम। यानी जिन्हें बोलने का शौक़ है, वो ऊर्जा का अपव्यय करते हैं।
यानी ब्लॉगिये भी। बल्कि ब्लॉगिये तो और ज़्यादा - क्योंकि एक तो कम्पूटर बाबा जो ऊर्जा खाते हैं वो एक्स्ट्रा हुई।
दूसरे स्वयं भी सिर्फ़ बोलने से ज़्यादा ऊर्जा खर्च करते हैं हाथों को हिलाने पर, की-बोर्ड, माउस आदि पर।
तीसरे सोचते भी हैं - सोचने में भी काफ़ी ऊर्जा व्यर्थ नष्ट करते हैं। अब बोलने के लिए सोचना थोड़े ही पड़ता है। अगर ब्लॉगियाने के बदले बोल कर काम चला लेते तो कितनी ऊर्जा बचती!
ऊर्जा के ई संकट कइसे कटै? यानी ब्लॉगिए ऊर्जा की कमी के, यानी उद्योगों के, यानी सेंसेक्स के अउर साथै पर्यावरण के, सबके दुश्मन निकले।
उधर अजय झा जी लिखते हैं - "सोचता हूँ ब्लॉगिंग पर न लिखूँ"
यानी लिख नहीं रहे, मगर सोच तब भी रहे हैं। सोचने से बाज़ नहीं आएँगे।
अब अभिषेक बच्चन जी अगर काग़ज़ बचाने पे बिंगुआ सकते हैं तो हम क्या एनर्जी पर नहीं?
फिर जो ज़्यादा ऊर्जा खर्च करेगा वो ज़्यादा खाएगा भी, वर्ना ऊर्जा की कमी से मर नहीं जाएगा?
फिर अगर ब्लॉगियाने में अनियमित हुए तो जब-जब नहीं ब्लॉगियाए तब-तब ऊर्जा बची, यानी मुटाए। सो अच्छे ब्लॉगिए का स्थूलकाय, विशालकाय होना तय पाया गया।
साथ ही यह भी तय पाया गया कि ब्लॉगिए अन्तर्राष्ट्रीय खाद्यान्न संकट के प्रमुख और मूलभूत कारणों में से एक हैं। यानी कुल मानवता के ही दुश्मन हैं का ई ब्लॉगिए?
हैं क्या, हई हैं।
औ ई जो हम ब्लॉगिया गए हैं सो?
ब्लॉगिए इसके दुश्मन, ब्लॉगिए उसके दुश्मन, मानवता के, पर्यावरण के, …अबे धत्!
जानौ ब्लॉगिए खुदै दुसरे-दुसरे ब्लॉगियों के ही दुश्मन होते हैं का!
नहीं जी। ई सब आपस में बड़े एक हैं। मार एक दूसरे के चिट्ठे पे टिप्पणियाए पड़े हैं। लगता है हम भी सोचने लगे का?
अमें लगता है भंग ज़्यादा हो गयी…
मीठा खाने का मन कर रहा है।
मौनए रहब ठीक रहा…
Subscribe to:
Posts (Atom)