साथी

Showing posts with label यात्रा. Show all posts
Showing posts with label यात्रा. Show all posts

Saturday, March 20, 2010

इलाहाबाद के चर्च : सेण्ट पॉल्स चर्च

आज प्रस्तुत है सेण्ट पॉल्स चर्च, इलाहाबाद। यह भी सिविल लाइन क्षेत्र के अत्यन्त समीप और पुरुषोत्तम दास टण्डन पार्क के ठीक पूर्व में सड़क के पार स्थित है। चर्च का सौन्दर्य सड़क की पटरी पर उगे बाज़ार से कैसा लग रहा है, यह दर्शाना एक प्रमुख ध्येय है मेरी इन पोस्टों का।
ये चर्च-चित्र-यात्रा सिविल लाइन से सटे हुए इलाकों की ओर अब चल कर संत मेरीज़ कॉन्वेण्ट और सेण्ट जोसेफ़ कॉन्वेण्ट के चर्च की ओर पहुँचेगी। फिर अन्य चर्च भी।
ख़ास बात यह ज़रूर है कि चर्च का अपना एक आर्किटेक्चर या वास्तु होता है इसलिए चर्च कहीं भी पीपल या नीम के नीचे तो नहीं उगते मगर ऐसे कम भी नहीं हैं संख्या में, यह शायद आप भी महसूस करें।

इलाहाबाद के चर्च : लाल गिरजा

और यह रहा लाल गिरजा या मेथोडिस्ट चर्च, यह भी सिविल लाइन क्षेत्र में ही है। यहाँ भी एक स्कूल चलता है, मेथोडिस्ट स्कूल। इसे नाम मिला हुआ है सेण्ट्रल चर्च का। सिविल लाइन में अभी कई अन्य चर्च शेष हैं जिनसे शीघ्र ही आपको परिचित करवाना है।
http://www.google.com/profiles/HIMANSHU27
http://kas-me.blogspot.com


Monday, March 15, 2010

गिरजा : इलाहाबाद के चर्च

और यह रहा इलाहाबाद उच्च न्यायालय और रेलवे स्टेशन के समीप ही स्थित एक अन्य चर्च : सेण्ट पैट्रिक चर्च। यह कानपुर रोड पर 'पानी की टंकी' चौराहे से कानपुर की ओर स्थित है। आमतौर पर टेम्पो के अनधिकृत ठहराव या अड्डे के पीछे छुपता हुआ। यहाँ एक अत्यन्त योग्य होम्योपैथिक चिकित्सक का दवाख़ाना (शायद अभी भी हो) चलता था; एक स्कूल भी चलता है।
इस 'पानी की टंकी' चौराहे से कानपुर रोड गुज़रती है और उसे अंग्रेज़ी अक्षर 'वी' के आकार में मिलती हैं दो और सड़कें - पहला तो नवाब यूसुफ़ मार्ग, जिस पर मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय भी स्थित है और इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का सिविल-लाइन प्रवेश भी। दूसरा मार्ग है एक फ़्लाई-ओवर जो रेलवे स्टेशन के पुराने शहर की ओर के प्रवेश 'सिटी साइड' की ओर लीडर रोड पर ले जाता है।
नियमित यातायात जाम की समस्या को झेलता है यह चौराहा, जो उच्च न्यायालय, रेलवे स्टेशन, सिविल लाइन के ट्रैफ़िक का बोझ झेलते हुए कानपुर के राजमार्ग की छाती पर मूँग दलता रहता है। यह कानपुर रोड अब वास्तव में ग्रैण्ड ट्रंक रोड (एनएच2) का बाईपास नहीं रहा, उसी का अघोषित हिस्सा बन चुका है। बहुत से लोगों को तो यह पता भी नहीं कि अगर यह 'जीटी रोड' (बोलचाल में) नहीं है तो फिर जीटी रोड है कहाँ इलाहाबाद में।
सेण्ट पैट्रिक चर्च इन समस्याओं का मूक दर्शक भी है और साक्षी भी - हमारे उत्तर मध्य रेलवे द्वारा कानपुर रोड पर बढ़ाए गए दैनिक सड़क यातायात का जो इलाहाबाद शहर से दूर सूबेदारगंज में मुख्यालय के होने का परिणाम है।

पत्थर गिरजा

स्वाधीनता के पूर्व के आधुनिक इलाहाबाद का विकास ब्रिटिश सत्ता द्वारा प्रमुखत: होने से साथ ही साथ इलाहाबाद में कई चर्च भी विकसित हुए। इनमें से प्रमुख हैं ऑल सेंट्स कथीड्रल (पत्थर गिरजा), मेथॉडिस्ट चर्च (लाल गिरजा), सेण्ट पॉल्स चर्च, सेण्ट पैट्रिक चर्च, म्यौराबाद चर्च इत्यादि। एक मुहल्ले का नाम ही चर्चलेन है यहाँ।
बच्चों की अपने स्वर्णिमकाल में चर्चित पत्रिका 'टीन-एजर' यहीं से प्रकाशित होती है। मैंने सोचा कि इन चर्चों से क्यों न परिचित कराऊँ आप सबको, तो कड़ी में सर्वप्रथम प्रस्तुत हैं ये चित्र ऑल सेण्ट्स कथीड्रल  उर्फ़ पत्थर गिरजा के। यह चर्च एक बड़े से गोल चौराहे की शक्ल में बने हुए पार्क के मध्य स्थित है और यह इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन के सिविल लाइन की ओर, अत्यन्त समीप स्थित है। वस्तुत: इस चर्च के चारों ओर की भूमि भी चर्च की ही थी जिनमें से एक ओर है आई0पी0ई0एम0, यानी वह संस्था जो भारत में टॉफ़ेल की परीक्षा का नियन्त्रक संस्थान है।
इसके निकट ही हैं उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय, प्रादेशिक शिक्षा निदेशालय, पुलिस मुख्यालय, उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद्, महालेखाकार कार्यालय आदि वह सभी कार्यालयीन संकाय जो इलाहाबाद को प्रादेशिक नौकरशाही के गढ़ के रूप में प्रतिष्ठित करते रहे हैं और जिस कारण से इसे दूसरी राजधानी का दर्जा मिला हुआ था।
चर्चा जारी रहेगी…

Sunday, February 21, 2010

मंगलायतन : अन्य चित्र

यह मंगलायतन के कुछ अन्य चित्र हैं। सामान्यत: चित्र लेने की मनाही रहती है परन्तु लोगों में इस दर्शनीय स्थल के प्रति जिज्ञासा जगाने की नीयत के चलते ही शायद अनुमति मिल गयी, मेरी अक्तूबर 2009 की यात्रा के दौरान। प्रस्तुत है एक संक्षिप्त झाँकी।

Saturday, February 20, 2010

मंगलायतन स्तम्भ


मंगलायतन का स्तम्भ
अलीगढ़ के समीप हाथरस मार्ग पर एक जैन मन्दिर संकाय। स्वामी महावीर की मूर्ति सहित, उत्कृष्ट शिल्प और दर्शनीय स्थल। गुरुकुल परम्परा के अंतर्गत विद्याध्ययन सुविधाएँ और भी बहुत कुछ्।